रामगढ़, अप्रैल 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से समाज सेवा के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए रामगढ़ पुलिस स्टेशन परिसर में शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर शुक्रवार को स्थापित किया गया। इस वाटर कूलर को सुरक्षित और हर मौसम में सुचारू रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से इसके ऊपर शेड का भी निर्माण कराया गया है। क्लब ने इस सुविधा को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए पुलिस स्टेशन की दीवार के बाहर की ओर एक वाश बेसिन भी लगाया है। इससे राहगीरों, पोस्ट ऑफिस आने-जाने वाले लोगों, गांधी घाट (मुक्तिधाम) जाने वाले लोगों को भी स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस जनसेवा कार्य के माध्यम से क्लब ने न केवल पुलिस कर्मियों बल्कि आम जनता की जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा है। स्थानीय लोगों ने क्लब की इस पहल की जमकर सराहना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.