महोबा, जनवरी 20 -- महोबा, संवाददाता। गोरखगिरि में स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता में चित्रकारों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। रील मेकिंग कंपटीशन में अमित द्विवेदी ने बाजी मारी। फोटोग्राफी में हरिओम और वाटर कलर में माही पुरवार ने पहला स्थान हासिल किया। जिलाधिकारी ने स्थान हासिल करने वाले कलाकारों को प्रश्त्रिर पत्र देकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया। सोमवार को गोरखगिरि पेंटिंग फेस्टिवल फेस 2 के तहत आयोजित स्टोन प्रतियोगिता में कलाकारों ने पत्थरों पर वीर भूमि में ऐतिहासिक धरोहरों को उकेला। रील मेकिंग में अमित द्विवेदी पहले, अमन सोनी दूसरे और संदीप चंदेल तीसरे नंबर पर रहे। सांत्वना पुरस्कार अमित विश्वकर्मा, शिवानी सिंह, कीर्ति सिंह को दिया गया। फोटोग्राफी कंपटीशन हरिओम के नाम रहा। धीरेंद्र शर्मा दूसरे और तनिष्क गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। पियूष, वसु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.