प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। नगर निगम के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को एटीएम लगाया गया। महापौर ने वाटर एटीएम का लोकार्पण किया। शनिवार को लोग एटीएम से पानी लेने गए तो यह काम नहीं कर रहा था। लोकार्पण के 24 घंटे के अंदर एटीएम बंद होने के सवाल पर जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने 24 घंटे चालू कराने का आश्वासन दिया था। सोमवार शाम तक वाटर एटीएम खराब पड़ा रहा। दिन में कई लोग एटीएम से पानी लेने के लिए गए तो पता चला कि यह तो खराब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...