सिद्धार्थ, अप्रैल 14 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के लोगों को शीतल व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया वाटर एटीएम अब बदहाली और लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व नगर पंचायत द्वारा नगर के लगभग आधा दर्जन स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किया गया था। यह एटीएम लगने से उम्मीद थी कि गर्मी के मौसम में राहगीरों व स्थानीय नागरिकों को हलक तर करने में परेशानी नहीं होगी और आसानी से ठंडा जल मिल जाएगा, लेकिन भीषण गर्मी में इन वाटर एटीएम का हाल खस्ता है।सबसे खराब स्थिति लक्ष्मण नगर मोहल्ले में लगे वाटर एटीएम का है, जो अब अनुपयोगी ढाचे के रूप में खड़ा दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- अटल चौक के पास अराजकतत्वों ने तोड़ी टंकी की टोटियां इसकी दुर्दशा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय नागरिकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.