वाटर एटीएम खराब होने से पेयजल की समस्या
सिद्धार्थ, मई 29 -- उस्का बाजार। कस्बे के रामनगर वार्ड में नागरिकों को शुद्ध शीतल पेयजल के लिए स्थापित वाटर एटीएम एक माह से खराब है। वार्डवासियों ने खराब एटीएम के संदर्भ में लिखित शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में की है। शिकायतकर्ता चंद्रशेखर, पूर्णवासी, अनिल विश्वकर्मा, मोहन, सोनू यादव, सुनीता आदि ने बताया की शिकायत को पांच दिन का समय बीत गया है, इसके बाद भी वाटर एटीएम मशीन ठीक नहीं हो सकी। यहां पास में ही श्रीदुर्गा मंदिर, राजकीय कृषि बीज भंडार, प्राथमिक स्कूल है। पेयजल व्यवस्था खराब होने से नागरिकों को दिक्कतें हो रही है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द वाटर एटीएम ठीक कराने की मांग की है, ताकि गर्मी में शीतल शुद्ध पेयजल मिल सके। ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि शीघ्र पेयजल व्यवस्था ठीक करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.