प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- कुंडा, संवाददाता। मानिकपुर इलाके के अलुआमई में वाटर पार्क में नहा रही नौ वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के अलुआमई निवासी सुशील कुमार प्रयागराज में जेसीबी चलाता है। उसकी तीन बेटियों में सबसे बड़ी नौ साल की सानिया मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर से 100 मीटर दूर बने वाटरपार्क में नहाने चली गई। इस दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूब गई। करीब मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे लोग उसे बाहर निकालकर सीएचसी कुंडा ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बड़ी बेटी की अचानक मौत से मां दहाड़े मारकर रोने लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...