वाजिदपुर विस्फोट कांड : रोहन के बाद बड़े भाई रोहित ने भी तोड़ा दम
बिजनौर, अक्टूबर 2 -- वाजिदपुर विस्फोट कांड ने एक परिवार के दो चिराग बुझा दिए। पटाखा फैक्ट्री के अवशेष में हुए धमाके में झुलसे दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। छह दिन पहले छोटे भाई की मौत के बाद अब बड़े भाई ने भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है। 20 सितंबर को वाजिदपुर में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पटाखा फैक्ट्री के अवशेष में अचानक विस्फोट हो गया था। हादसे में शेरकोट निवासी रोहन (12 वर्ष) और उसका बड़ा भाई रोहित (15 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया था। उपचार के दौरान 25 सितंबर शुक्रवार को छोटे भाई रोहन की मौत हो गई थी, जबकि बड़ा भाई रोहित 12 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा। शुक्रवार को उसने भी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक ही हादसे में दो बेटों की मौत से परिजनों में कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.