वाजिदपुर में मामूली विवाद पर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, सात घायल
कानपुर, जून 11 -- चकेरी। वाजिदपुर में बीते बुधवार की रात को दो पक्षों में मामूली बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट के साथ साथ ईंट पत्थर चले। इससे दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को पास के निजी अस्प्ताल भेजा। वाजिदपुर निवासी ई-रिक्शा चालक मोहम्मद समीर के अनुसार, वह रात में मोमोस खाने निकला था। इसी दौरान मोहसिन ने उन्हें अभद्रता कर बुलाया। इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। पहले लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए और फिर मारपीट के साथ दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले। यह भी पढ़ें- मारपीट के चार मामलों में रतगहा प्रधान समेत 15 पर केस समीर ने बताया कि उनकी तरफ से मोहम्मद फैज, मोहम्मद समीर और मोनू घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.