अमरोहा, मार्च 16 -- अमरोहा, संवाददाता। नई सड़कों के निर्माण से जोया ब्लाक क्षेत्र के गांवों में विकास की कवायद के बीच शासन ने तीन और सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। वाजिदपुर-ड्योढ़ी मार्ग, नेशनल हाईवे से सैंतली मार्ग और नारंगपुर-कालाखेड़ा मार्ग के निर्माण पर करीब 1.62 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। नई सड़कों के निर्माण से ब्लाक क्षेत्र के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद चल रही है। इसी कवायद में शासन ने ब्लाक क्षेत्र में करीब 3.5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत से पलोला-नरथो मार्ग, नेशनल हाईवे-9 से हटव्वा-सैंतली मार्ग और तोफापुर-पलोला मार्ग के साथ ही तीन और नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी देकर विकास की राह खोल दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.