रुडकी, दिसम्बर 26 -- भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री रानी देवयानी ने कहा कि वाजपेयी ने बिना किसी दबाव के अपने कार्यकाल में देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। इसके लिए वह हमेशा देशवासियों के दिलों में बसे रहेंगे। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के आवास रंगमहल में वाजपेयी का 101 वां जन्मदिन मनाया गया। रानी देवयानी ने कहा कि वाजपेयी ने हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी और राजनीति शास्त्र में शिक्षा प्राप्त की। वह कुशल प्रशासक, संवेदनशील कवि और ओजस्वी वक्ता थे। जिन्होंने अपने कार्यकाल में देशहित में अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए। इनमें सड़क निर्माण, पोखरण परमाणु परीक्षण और विदेश नीति में भारत की सशक्त पहचान शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.