वाजपेयी नगर में घर से अवैध गांजा बरामद
घाटशिला, मई 27 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित वाजपेयी नगर में गांजा कारोबार का खुलासा होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को सीओ नवीन पुरती और थाना प्रभारी राजेश कुमार ने संयुक्त छापेमारी कर एक युवक महेश गागराई के घर से 336 ग्राम गांजा व 810 रुपये नकद बरामद किया। मामले में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांजा की कीमत करीब 3500 रुपये बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार, महेश गागराई स्थानीय युवकों एवं स्कूली बच्चों को गांजा बेचने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने वाजपेयी नगर स्थित एक निजी स्कूल के पास झाड़ियों में बैठे तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि इलाके में महेश अवैध रूप से गांजा बेचता है। युवकों की निशानदेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.