बिहारशरीफ, दिसम्बर 25 -- पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर जिलेभर में हुआ कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने की श्रद्धांजलि अर्पित फोटो : बीजेपी-बिहारशरीफ में भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को जयंती समारोह में विधायक डॉ. सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वाजेपयी जी ने देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करदिया। भाजपा के जिला कार्यालय में सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उनके जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी। नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने अपने कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.