आरा, दिसम्बर 24 -- आरा, निज प्रतिनिधि भाजपा की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला इकाई की ओर से अटल स्मृति पखवारा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसके तहत जेपी स्मारक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता आदि शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहार सरकार के वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी शामिल होंगे। वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हमारे देश के रत्न थे। ऐसे मनीषी की जयंती पूरा देश मना रही है। कार्यक्रम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.