किशनगंज, अप्रैल 2 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के वार्ड संख्या 24 स्थित रुईधासा वाजपेयी कॉलोनी में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हनुमान जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई और उनकी महिमा का गुणगान किया गया। पुरोहित जय हिंद मिश्रा के द्वारा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान हनुमान की पूजा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज भी लगाए गए। इस दौरान भक्तों ने हनुमान जी की विशेष आरती और प्रार्थना की, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने हनुमान जी की कृपा और आशीर्वाद की कामना की। इस अवसर पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समुदाय में धार्मिक और सांस्कृतिक भावना को मजबूती मिलती है। ज्योति कुमार सोनू ने कहा कि इस प...