वाजपेयी की भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि मनाई
देवरिया, अगस्त 17 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सलेमपुर पर रविवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और आदर्श राजनीति के प्रतीक थे।जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि अटल जी का जीवन त्याग, संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिनिधि राममनोहर शर्मा, राजीव मिश्र, धनंजय चतुर्वेदी, अखिलेश योगी, इंद्रजीत मौर्य, वाचस्पति त्रिपाठी, विनय तिवारी, विश्वनाथ सिंह और सतीश मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.