पटना, दिसम्बर 24 -- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को बिहार भाजपा द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान वाजपेयी की प्रतिमाओं के पास दीप जलाए गए और उनकी स्मृतियों को नमन किया। प्रदेश कार्यालय को दीपों से सजाया गया। इसी क्रम में पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित अटल पार्क में भी दीपोत्सव मनाया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह दीपोत्सव अटलजी के विचारों, राष्ट्रनिष्ठा और सुशासन की प्रेरणा को जीवंत रखने का प्रतीक है। उनका मार्गदर्शन आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है। कहा कि आज प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी की जहां भी प्रतिमा है या उनके नाम पर भवन, संस्थाएं हैं, वहां दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया है। उन्होंने कहा वाजपेयी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.