धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद। वाच एंड वार्ड रेलवे कॉलोनी में शनि मंदिर का 17वां वार्षिकोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी संध्याकाल तक भजन कीर्तन का आयोजन हुआ तथा भोग प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सोना पंडित एवं वैध डागा, राजा, मोना दा, अरविंद, रमाकांत झा, प्रदीप, राजेश महतो, मिथिलेश साह और अविनाश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...