उरई, मार्च 19 -- आटा। सुनहेटा गांव के जंगल में वाचर ब्रकपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मुख्य आरोपी वीरभान अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गए तीनो आरोपियो को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। आटा थाना क्षेत्र के सुनहेटा गांव निवासी व्रकपाल सिंह 50 का शव मंगलवार की रात जंगल से रक्तरंजित हालत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था। उसके गले में बनियान कसी हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसकी गला कसकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र कल्लू ने गांव के ही मनोज, वीरभान, उदयभान और गजेधर पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.