वागर्थ में दिखी रचनात्मक और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति
प्रयागराज, अगस्त 26 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षाशास्त्र विभाग के स्नातक विद्यार्थियों की सांस्कृतिक पहल 'उत्सर्ग-द कल्चरल कॉन्फ्लुएंस' के तहत 'वागर्थ' नामक शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अजय कुमार जेटली ने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों की बौद्धिक जिज्ञासा को रचनात्मक एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। मुख्य आकर्षण तीन चरणों में आयोजित मंचीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों के सामान्य ज्ञान, जागरूकता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं सूझ-बूझ का परीक्षण किया गया। क्विज मास्टर शुबी तिवारी के संचालन में आयोजित प्रतिस्पर्धा में अनमोल पांडेय एवं अभिजीत सोनी विजेता बने। यह भी पढ़ें- Deogarh News: प्रश्नमंच प्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.