फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- नूंह। आयुष विभाग द्वारा कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल बनाने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनावमुक्त रखने के लिए वाई-ब्रेक की शुरुआत की गई है। वाई-ब्रेक अर्थात योग के लिए ब्रेक, जो प्रत्येक कार्यदिवस में पांच मिनट का होगा। नगराधीश हिमांशु चौहान ने बताया कि सरकार द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यस्थल पर प्रतिदिन कुछ सरल योग क्रियाएं एवं आसन करने के लिए समय दिया जा रहा है, ताकि वे तनावमुक्त होकर अधिक बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। वाई-ब्रेक के दौरान आंखों, कंधों, कमर सहित शरीर के विभिन्न अंगों को राहत देने वाली सरल योग क्रियाएं कराई जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। नगराधीश ने बताया कि हरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.