सीवान, फरवरी 10 -- हसनपुरा। प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड पर कल 11 फरवरी से वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य संचालक मनोज कुमार यादव ने बताया कि टूर्नामेंट की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसमें कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। जिसका पहला उद्घाटन मैच 11 फरवरी से शुरू होगा। इसमें लीग मुकाबला 11, 12, 13 तथा 14 फरवरी को खेला जायेगा। वहीं पहला सेमीफाइनल मैच 15 फरवरी तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के कॉमेंटेटर उपेन्द्र पांडेय के अलावा सहयोगियों में शारिक इमाम, वीरेंद्र यादव, सतीश यादव, सद्दाम अली, शेख अरमान, सोनू कुमार, महेश यादव, नवीन कुमार, रंजीत कुमार, शाहनवाज आलम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.