सीवान, फरवरी 18 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। ये सेमीफाइनल मुकाबला सहुली बनाम सीवान टीम के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर सहुली की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 127 रनों का लक्ष्य रखा। जबाव में उतरी सीवान की टीम ने 14 वें ओवर में पांच विकेट शेष रहते 127 बना कर जीत दर्ज कर टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सीवान टीम के सचिन कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मैच के दौरान कमेंट्री की जिम्मेदारी उपेंद्र पांडेय ने निभाई, जबकि अंपायर की भूमिका आयुष और नीतीश ने निभाई। स्कोरर के रूप में अजित, अमित एवं अभिषेक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...