हमीरपुर, फरवरी 3 -- मौदहा, संवाददाता। छत ढलाई के समय वाइब्रेटर चला रहे मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंडेह निवासी 36 वर्षीय शपथ कुमार धुरिया रविवार को गांव के लक्ष्मण दिवाला मंदिर की छत ढलाई के समय वाइब्रेटर मशीन चला रहा था, तभी अचानक वाइब्रेटर में करेंट उतरने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन बांदा जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अपने पीछे एक तीन वर्षीय पुत्र व पत्नी समेत पूरे परिवार को बिलखता छोड़ गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। करेंट लगने से मजदूर ...