रांची, अगस्त 14 -- रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए शुक्रवार को 'अभ्युदय-2026' छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवागत छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, संकायों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के चेयरमैन, कुलपति और सीएमडी ने विद्यार्थियों को अनुशासन तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एंटी-रैगिंग, अनुशासन और छात्र कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- आरयू के स्कूल ऑफ योग में 'ज्ञानदीक्षा' कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...