वाईबीएन विश्वविद्यालय का 9वां स्थापना दिवस मना
रांची, जुलाई 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। वाईबीएन विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया। इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित- द अंजूराम ग्रैंड ऑडिटोरियम, का उद्घाटन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक राजेश कच्छप, विवि के चेयरमैन रामजी यादव, कोषाध्यक्ष अंजू यादव, कुलपति प्रो सत्यदेव पोद्दार और सीएमडी डॉ अंकिता यादव ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और लोक परंपरा की झलक पेश की। चेयरमैन रामजी यादव ने कहा कि विवि का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, कौशल विकास, अनुसंधान और नवाचार से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है।मुख्य अतिथि राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि वाईबीएन विवि ने कम समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.