अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- अम्बेडकरनगर। डीएम कार्यालय गेट के बगल वाईफाई तार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते तार जलने लगे, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में आग को काबू में किया गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...