पलामू, जून 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज और आंतरिक गुण्वता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कॉलेज परिसर में स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए शोध प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली विषयक एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता अध्यक्षता कॉलेज अकी प्राचार्या डॉ मोहिनी गुप्ता ने की। उन्होंने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य के लिए प्रेरित किया तथा शोध को ज्ञान सृजन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को शोध की मूलभूत अवधारणाओं, शोध प्रक्रिया, शोध प्रबंध लेखन तथा शोध पद्धति के विभिन्न आयामों से अवगत कराना है।

विषय प्रवेश और रूपरेखा डॉ मिनी टुडू ने विषय प्रवेश करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।डॉ ऋचा सिंह शोध शीर्षक के चय...