हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- हल्द्वानी। सीबीएसई की ओर से दिल्ली में आयोजित यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप (वाईआईसीसी) में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के चार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गरिमा जोशी, साक्षी फर्तियाल, दीया पाठक और पलक पांडे ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम नवंबर के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सीबीएसई नेशनल हॉकी में श्रीराम विद्या मंदिर उपविजेता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...