देहरादून, मार्च 27 -- हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के माध्यम से सीमांत गांवों में बुनियादी सुविधाओं, रोजगार के अवसरों एवं जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा। इससे पलायन पर भी रोक लगेगी। रावत ने लोकसभा में सीमांत गांवों के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया था। जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीएडीपी के तहत 16 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 10 किमी के भीतर स्थित गांवों में चलाया जा रहा है। वर्ष 2004-05 से अब तक 39,248 से अधिक विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास हेतु वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम को लागू किया गया है। इससे हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.