वाइवा परीक्षा की तैयारी पूरी, 4 और 5 जून को मूल्यांकन
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के वाणिज्य विभाग में बीकॉम और एमकॉम के विद्यार्थियों की वाइवा परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार ने बताया कि एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के रिसर्च प्रोजेक्ट का वाइवा 4 जून को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 5 जून को बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर (मेन, बैक और एक्स) के विद्यार्थियों की डिजिटल मार्केटिंग विषय की मौखिक परीक्षा होगी। परीक्षा वाणिज्य विभाग में निर्धारित समय पर शुरू होगी। विद्यार्थियों को अपनी प्रैक्टिकल फाइल, प्रवेश पत्र और तृतीय सेमेस्टर की अंकतालिका साथ लानी होगी। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिशा भारती कॉलेज, दिल्ली रोड (कॉलेज कोड-139) के डिजिटल मार्केटिंग विषय के छात्र-छात्राओं का वाइवा भी इसी दिन जेवी जैन कॉलेज में कराया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.