सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून नेशनल एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक टिप्पणी और माहौल बिगाड़ने की आशंका के बाद थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया पुलिस ने सुलेखा पुत्री राजेन्द्र निवासी चंद्रनगर कोतवाली देहरादून, शारदा पत्नी संजय राणा निवासी भूपखेड़ी मुजाहिदपुर थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर हाल निवासी सुभाषनगर थाना क्लेमेनटाउन देहरादून और जितेन्द्र राघव निवासी मानव केंद्र सुभाषनगर थाना क्लेमेनटाउन देहरादून को आमादा फसाद होने के आरोप में गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया। उधर, एनएचएआई में कार्यरत कर्मचा...