वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर गिरा पहाड़ों का मलबा, वाहनों का रूट डायवर्ट
सहारनपुर, मई 31 -- बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों का सफर और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने डाट मंदिर क्षेत्र के पास फ्लाइओवर से सटे पहाड़ों की कटिंग का कार्य तेज कर दिया है। शनिवार को कॉरिडोर पर पहाडों का मलबा नीचे आ गिरा। मानसून से पहले भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए बड़े स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते कुछ दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव करते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार फ्लाइओवर के समीप स्थित दो पहाड़ कॉरिडोर के बेहद नजदीक हैं। बारिश के मौसम में इन पहाड़ों से पत्थर और मलबा खिसककर सड़क पर आने का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली से नैनीताल पहुंचने में लगेंगे 3 घंटे कम! बरेली से हल्द्वानी तक बनेगा 100 KM लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.