हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में शुक्रवार को कैंपा योजना के तहत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एवं ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें प्रभाग की सभी नौ रेंज से चयनित पांच-पांच वनकर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में वन्यजीवों को सुरक्षित ढंग से बचाव (रेस्क्यू) करने की तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, रेस्क्यू के दौरान बरतने वाली आवश्यक सावधानियों और जोखिम प्रबंधन के बारे में भी बताया गया। पशु चिकित्साधिकारी (पश्चिमी वृत) डॉ. राहुल सती, वन दारोगा आशुतोष आर्या तथा बायोलॉजिस्ट प्रशांत कुमार ने रेस्क्यू कार्य में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली, उपयोग विधि और सुरक्षा मानकों की जानकारी प्रदान की। वहीं, वानिकी एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों में ड्रोन के उपयोग के लिए कमलेश कुमार ...