देहरादून, मई 28 -- मसूरी। संवाददाता हिमालय एडवेंचर इंस्टीटयूट कैंपटी में आयोजित दो दिवसीय वाइल्डनेस फर्स्टएड डब्ल्यूएफए प्रशिक्षण कार्यक्रममें रोटरी मसूरी ने पांच छात्रों को प्रोत्सहन राशि दी।हिमालयन एडवेंचर इंस्टीटयूट कैंपटी में वाइल्डनेस फर्स्ट एड प्रशिक्षण एस स्कूल ऑफ सर्वाइवल के सहयोग से 16 घंटे का वाइल्डनेस फर्स्ट एड डब्ल्यूएफए प्रमाणन पाठ्यक्रम आयोजित जा रहा है। पूर्व मरीन यूएस कॉर्प्स प्रशिक्षक जॉन डॉबिन्स के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण चल रहा है। जॉन डॉबिन्स ने येल, डार्टमाउथ और कोलंबिया विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के छात्रों को प्रशिक्षित किया है। यह व्यावहारिक प्रशिक्षण उन स्थितियों में जीवन रक्षक आपातकालीन प्रतिक्रिया पर केंद्रित है जहां पेशेवर चिकित्सा सहायता में देरी हो सकती है। यह कौशल उत्तराखंड के भूभाग और आपदा-प्रवण क्षेत्रो...