महाराजगंज, जुलाई 8 -- महराजगंज, निज संवाददाता। वाइब्रेन्ट विलेज योजना में शामिल भारत-नेपाल सीमा के 34 सीमावर्ती गांवों की सूरत अब बदलने वाली है। वाइब्रेन्ट विलेज योजना के तहत चयनित इन गांवों के संपूर्ण विकास के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। इन प्रत्येक चयनित गांवों में एक करोड़ से लेकर तीन करोड़ तक का विकास प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। आगामी नौ जुलाई को बार्डर एरिया के डीएम व एसपी के साथ केन्द्रीय गृह मंत्री बैठक करेंगे। जिसमें बार्डर क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ इन गांवों के कायाकल्प की रूपरेखा तय होगी। इसको लेकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित विस्तृत विकास कार्ययोजना तत्काल तैयार कर लें। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता ...