रुद्रपुर, जून 19 -- खटीमा। सीमांत क्षेत्रों के विकास और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 57वीं वाहिनी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाइब्रेंट विलेज सिसैया में शुक्रवार से 15 दिवसीय व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक कमांडेंट दिनेश यादव ने किया। शिविर में क्षेत्र की 20 महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान शीतल पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि और एसएसबी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को सिलाई टूल किट और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। यह भी पढ़ें- वाइब्रेंट विलेज सिसैया में 15 दिवसीय सि...