किशनगंज, मार्च 20 -- दिघलबैंक। संवाददाता भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं बटालियन के डी कंपनी कंचनबाड़ी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज कंचनबाड़ी में गुरुवार को पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. रॉबिन तिवारी ने किया। इस दौरान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने मवेशियों के साथ पहुंचे। चिकित्सा दल द्वारा कुल 428 पशुओं का नि:शुल्क इलाज एवं दवा वितरण किया गया। इनमें 177 बड़े पशु, 176 बकरियां तथा 75 मुर्गे शामिल रहे।शिविर के माध्यम से कुल 74 ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। इस पहल से न केवल पशुपालकों को राहत मिली, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।एसएसबी द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को सहायता प्रदान की जाती रही ...