किशनगंज, अप्रैल 11 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिले के नेपाल सीमा से सटे इलाकों में विकास की नई उम्मीद जगी है। वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2 के तहत जिले के तीन प्रखंडों के 22 सीमावर्ती गांवों का चयन किया गया है, जहां बुनियादी ढांचे से लेकर आजीविका तक व्यापक बदलाव की योजना तैयार की गई है। इन गांवों के विकास के लिए कुल 218 योजनाओं का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) राज्य मुख्यालय को भेजा गया है, जिस पर लगभग 112 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यदि योजनाओं को समय पर स्वीकृति मिलती है, तो आने वाले वर्षों में इन गांवों की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। यह योजना न केवल विकास को गति देगी बल्कि सीमा सुरक्षा और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार लाएगी। बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में गुरुवार को पटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.