वाइब्रेंट ग्राम भानपुरी कॉलोनी में 148 पशुओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
पीलीभीत, जुलाई 31 -- पीलीभीत। 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से राघवपुरी कार्यक्षेत्र के वाइब्रेंट ग्राम भानपुरी कॉलोनी में पशु चिकित्सा नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 148 पशुओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालकों को दवाएं वितरित की गई। स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के दौरान 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत के उप कमांडेंट किशोर कुमार पाठक की उपस्थिति में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. गुरविंदर जीत सिंह ने कुल 148 पशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। इनमें 64 गाय/भैंस, 80 बकरियां तथा चार श्वान शामिल रहे। पशुपालकों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया और पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.