चम्पावत, नवम्बर 29 -- चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी ने वाइब्रेंट गांव मढ़ुआ में चिकित्सा शिविर लगाया। कमाडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में लगे शिविर में 49 लोगों का उपचार किया। सहायक कमांडेंट डॉ. वेदांतम मधुमिता ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच कर दवा बांटी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को मोटे अनाज के पोषण मूल्य के बारे में बताया। कमांडेंट ने बताया कि पंचम वाहिनी नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन करती हैं। कार्यक्रम में प्रधान सुरेंद्र राम, उप निरीक्षक प्रताप कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.