पीलीभीत, जनवरी 6 -- पूरनपुर, संवाददाता। वाइफरकेशन में सैलानियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जमकर लात और घूंसा चले। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वन विभाग के लोग तो नहीं दिखे लेकिन अन्य लोग बीच बचाव करते दिखाई दिए। स्कूलों में अवकाश के कारण इस समय चूका के अलावा बाइफरकेशन में सैलानियों की खासी भीड़ उमड रही है। इसके चलते काफी रौनक देखने को मिल रही है। सोमवार को बाइफरकेशन का एक वीडियाो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें सैलानियों के दो गुट आपस में जमकर मारपीट कर रहे थे। खास बात तो यह रही कि लोग खुद ही बीच बचाव करते दिखाई करते दिख रहे थे। काफी देर तक मारपीट होती रही। इससे अन्य लोगों में भ्राी भय फैल गया। मारपीट के बीच कारणों की जानकारी नहीं हो सकी। वायरल वीडियो मंगलवसार का होना बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.