गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। राजीव चौक की पार्किंग में स्थित वाइन शॉप से आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए विदेशी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया। मार्केट में बरामद की गई शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। वाइन शॉप संचालक ने लाखों रुपये की सीमा और आबकारी शुल्क की चोरी की गई। अवैध शराब मिलने के बाद आबकारी विभाग के सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) की शिकायत पर शिवाजी नगर थाने में वाइन शॉप के संचालक और सेल्समैन के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज करवाया गया है। मामले में पुलिस ने बुलंदशहर के मोहाना निवासी 38 वर्षीय सेल्समैन विनोद कुमार को काबू किया। मामले की आगे जांच की जा रही है। छापेमारी और बरामदगी का विवरण आबकारी विभाग के पश्चिम जोन के उपायुक्त अशोक पांचाल ने बताया कि उनको वाइन शॉप में अवैध शराब होने की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.