वाइन शॉप के पीछे निर्माणाधीन मकान में लगी भीषण आग
संभल, मई 22 -- गुरुवार देर रात वाइन शॉप के पीछे बने एक निर्माणाधीन मकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि मकान में लिंटर डालने के लिए लगाई गई लकड़ी की सटरिंग में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। यह भी पढ़ें- वाइन शॉप के पीछे निर्माणाधीन मकान में लगी भीषण आग करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- फायर ब्रिगेड की मशक्कत के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.