देवरिया, फरवरी 13 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। टैंकर की चपेट में आकर वाइन फैक्ट्री के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। टैंकर के नीचे आकर बाइक सवार कर्मचारी के चिथड़े उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पर पहुंची और बाइक के नंबर के आधार शव की पहचान की गई। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गौरीबाजार के देवगांव हनुमान मंदिर के समीप बुधवार देर रात एक बाइक सवार टैंकर की चपेट में गया। गोरखपुर के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दिया। टैंकर के टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और उछल कर पहिए के नीचे चला गया। टैंकर से कुचल कर बाइक सवार के चितड़े उड़ गए। शव को पहचाना मुश्किल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर शव की पहचान बघौचघाट थाना क्षेत्र के मस्जिदिया निवासी हसमुद्दीन अंसारी (35) पुत्र खलील के रुप में किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.