देहरादून, अगस्त 14 -- मसूरी। संवाददाता   सेंट जॉर्ज्स कॉलेज हेरिटेज कप जैकी आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के 53वें संस्करण का सेंट जॉर्ज्स कॉलेज, के मैदान में भव्य समापन हुआ। रोमांच, संघर्ष, आक्रामक फुटबॉल, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल भावना से भरपूर फाइनल मुकाबले में वाइनबर्ग एलन स्कूल ए टीम ने मैनोराइट को अतिरिक्त समय तक चले बेहद रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।समापन समारोह में काबीना मंत्री गणेश जोशी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मंत्री गणेश जोशी के साथ ब्रदर जेयसीलन एस. प्रधानाचार्य, ब्रदर ब्रिटो सुपीरियर एवं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, ब्रदर सिल्वानस केरकेट्टा उप-प्रधानाचार्य तथा ब्रदर लॉरेंस कुजूर असिस्टेंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी उपस्थित रहे।  बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले में वाइनबर्ग एलन स्कूल ए टीम और मैनोराइट के बीच कांटे ...