मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- नगर व आस-पास क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक कार वाशिंग सेंटर को निशाना बनाते हुए दीवार में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। कुंदरकी रेलवे क्रॉसिंग के पास बिलारी मार्ग स्थित नगर निवासी नसीम खान का कार वाशिंग सेंटर है। नसीम खान ने बताया कि वह शनिवार शाम रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह वाशिंग सेंटर खोलने पहुंचे तो दीवार में कूमल लगा देख उनके होश उड़ गए। सेंटर के अंदर जाकर देखा तो वहां रखी मोटर और कंप्रेशर गायब थे। आसपास छानबीन करने पर पता चला कि चोर कंप्रेशर से कीमती तांबा निकालकर उसका खाली ढांचा खेतों में फेंक गए। पीड़ित नसीम खान के अनुसार चोर तांबा समेत करीब 30 हजार रुपये की सामग्री चोरी कर ले गए। वहीं चहल-पहल वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.