मोतिहारी, जनवरी 20 -- पीपराकोठी। जिले के तीन थानों के वांछित शराब तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार शराब कारोबारी को विशेष छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मठबनवारी के राम कविता सिंह बताया गया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीपराकोठी थाने में वर्ष 2025 के एक शराब कांड का आरोपी था। जो फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ गोपालगंज के कुचायकोट थाना के एक, पीपराकोठी थाना के दो, मोतिहारी उत्पाद थाना के एक कांड में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपी था।ं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.