हापुड़, जनवरी 22 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर से विवाहित को बहला फुसला कर ले जाने वाली महिला को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी महिला के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। शीघ्र ही महिला की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि क्षेत्र सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा निवासी जरीफ ने 21 सितंबर को थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें उल्लेख किया था कि उसकी बहन हामिदा की शादी बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा निवासी इलियास के साथ हुई थी। उसने बताया कि उसकी बहन को 17 सितंबर को गांव निवासी जरीना एक अन्य युवक के साथ मिलकर पेंशन बनवाने के लिए घर से ले गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी महिला जरीना को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.