चंदौली, मार्च 1 -- इलिया। थानाध्यक्ष चंदन राय के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम ने पशु तस्करी के मामले में वांछित आशुतोष दूबे निवासी शेरपुर इटहरा, थाना कोईरौना, जनपद संत रविदास नगर को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.