सोनभद्र, जुलाई 1 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद । बीना पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आजाद नगर घरसड़ी निवासी सरोज जायसवाल व जवाहरनगर निवासी चंदन भारती कों घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उक्त दोनों लोग न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। न्यायालय के आदेश के बाद वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...